प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना हुई टीम
कैमूर जिले की चयनित टीम ने पटना प्रमंडल स्तरीय अंतरजिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए यात्रा शुरू की। यह प्रतियोगिता 6-10 अक्टूबर तक पटना और राजगीर में होगी, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। जिला खेल पदाधिकारी ने खेलों के लिए टीम प्रभारियों की नियुक्ति की है।

अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम कैमूर के खिलाड़ी 12 खेल विधाओं में करेंगे कैमूर जिले का प्रतिनिधित्व (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पटना प्रमंडल स्तरीय अंतरजिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में भाग लेने के लिए कैमूर जिले की चयनित टीम सोमवार को पटना के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 6-10 अक्तूबर तक पटना एवं राजगीर के विभिन्न खेल स्थलों पर होगा। इसका उद्घाटन छह अक्तूबर को सुबह नौ बजे पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र खेल परिसर में होगा।
टीम में शामिल खिलाड़ी
जिले की टीम में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग के चयनित खिलाड़ी शामिल हैं। यह खिलाड़ी एथलेटिक्स, कुश्ती फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन, भारोत्तोलन, शतरंज, वॉलीबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, हैंडबॉल, बैडमिंटन और हॉकी बालक वर्ग में प्रतिभाग करेंगे। जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने विभिन्न खेलों के लिए दल प्रभारियों की नियुक्ति की है। अखिलेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार, रमेश कुमार सिंह, रेनू पटेल, सीमा कुमारी, विश्वनाथ यादव, दीपू कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार चौबे, गंगाधर राय, हरिकेश सिंह, सीमा सिंह, कौशल सिंह, उमेश सिंह, विजय कुमार पाल, अरुण कुमार, अजीत कुमार, पिंटू यादव, लोकेश कुमार, अविनाश कुमार, आरिफ अंसारी और रेहान हसन खिलाड़ियों के साथ रवाना हुए।
जिलास्तरीय प्रतियोगिता में चयनित
गौरतलब है कि 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक जिले के विभिन्न खेल मैदानों में जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने तथा कैमूर का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस दौरान अवधेश कुमार, रामप्रसाद सिंह, महावीर कुमार सिंह, मनोज चौबे, विनय सिंह, एकता पटेल, बहादुर सिंह, हरिशंकर तिवारी, बलवंत सिंह और सुनील सिंह सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।


