जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

गोरखपुर में इमामचौक मुतवल्ली कमेटी के सरपरस्त खैरूल बशर ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अपील की है कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय का संरक्षण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय ज्ञान और सामाजिक जागरूकता का केंद्र है, और इसका अस्तित्व हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा है।

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील

गोरखपुर। इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के सरपरस्त तथा ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी के कौमी सदर खैरूल बशर ने देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को संरक्षित रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं होता, बल्कि वह ज्ञान, शोध, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण का केंद्र होता है। ऐसे संस्थानों का अस्तित्व देश की शैक्षणिक प्रगति से जुड़ा होता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न होना केवल एक संस्थान का नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य का भी प्रश्न है। सरकार और संबंधित संस्थाओं को ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे कानून का सम्मान भी बना रहे और विद्यार्थियों की शिक्षा भी प्रभावित न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की अपील