चलते-चलते-- कैलिफोर्निया में बाल विवाह पर रोक
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
अमेरिका के कैलिफोर्निया ने बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लगा दी है। 1 जनवरी 2027 से लागू होने वाले इस कानून के साथ, यह अमेरिका का ऐसा 18वां राज्य बन गया है, जहां शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 साल है। इस प्रकार, 32 राज्यों में अब भी कुछ परिस्थितियों में बाल विवाह की अनुमति है।

कैलिफोर्निया, एजेंसी। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य ने बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके साथ ही यह अमेरिका का ऐसा 18वां राज्य बन गया है, जहां शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 साल तय कर दी गई है। यह कानून 1 जनवरी 2027 से लागू होगा। अमेरिका के 32 राज्यों में आज भी कुछ परिस्थितियों में बाल विवाह की अनुमति है। 2018 तक यह सभी 50 राज्यों में वैध था। बाद में न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, मिनेसोटा, रोड आइलैंड, न्यूयॉर्क, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, वर्जीनिया, वॉशिंगटन और न्यू हैम्पशायर जैसे राज्यों ने इस पर प्रतिबंध लगाया। आंकड़ों के मुताबिक, 2000 से 2021 के बीच अमेरिका में करीब 3 लाख 15 हजार बच्चों की कानूनी तौर पर शादी हुई।
इनमें बड़ी संख्या लड़कियों की थी, जिनकी शादी उनसे उम्र में काफी बड़े पुरुषों से हुई।

