बंगाल : नीट पेपर लीक मामलों के लिए पांच फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कोलकाता हाईकोर्ट ने नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों के लिए पांच फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने का आदेश दिया है। तीन कोर्ट कोलकाता और दो पोर्ट ब्लेयर में स्थापित किए जाएंगे। ये कोर्ट आरोपपत्र दाखिल होने के तीन महीने के भीतर फैसला सुनाएंगे। ये कोर्ट विशेष रूप से सीबीआई और राज्य पुलिस द्वारा दर्ज मामलों की सुनवाई करेंगे।

कोलकाता, एजेंसी। कलकत्ता हाईकोर्ट ने नीट पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए पांच फास्ट-ट्रैक कोर्ट गठित करने का आदेश दिया है। इनमें से तीन अदालतें कोलकाता और दो पोर्ट ब्लेयर में स्थापित की जाएंगी। ये अदालतें पेपर लीक मामलों की सुनवाई करेंगी और आरोपपत्र दाखिल होने की तारीख से तीन महीने के भीतर अंतिम फैसला सुनाएंगी। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इन फास्ट-ट्रैक कोर्ट का दर्जा पश्चिम बंगाल में पहले से कार्यरत 88 स्थाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट के समान नहीं होगा। ये अदालतें केवल सीबीआई और राज्य पुलिस जैसी जांच एजेंसियों द्वारा दर्ज पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगी।


