डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा: गणेश जोशी
देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान और जीवन देश की एकता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगा। कार्यक्रम में पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए डॉ. मुखर्जी का जीवन और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Omprakash Satiशॉर्ट बायो : ओमप्रकाश सती पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में फारेस्ट, वाइल्डलाइफ, पाल्युशन एंड इनवायरमेंट, मार्केट, टेक और एजुकेशन से जुड़े समाचार लिख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
ओमप्रकाश सती को पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में फारेस्ट,वाइल्डलाइफ,एजुकेशन ,मार्केट एंड यूथस से जुड़े विषय पर काम कर रहे हैं।उनको फारेस्ट ,वाइल्डलाइफ और पोल्युशन से जुड़े विषयों का काफ़ी लंबा अनुभव है।
करियर का सफर
ओमप्रकाश ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में अमर उजाला कॉम्पैक्ट से की थी। इसके बाद अमर उजाला में 2015 तक काम किया। 2015 से वे हिन्दुस्तान के प्रिंट और डिजिटल में अपनी सेवा दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी (पीसीएम)और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद उन्होंने पत्रकारिता की राह चुनी। वे लंबे समय तक क्राइम रिपोर्टिंग में भी रहे। जिस कारण हार्ड खबरों में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। एजुकेशन, वाइल्डलाइफ, पोल्युशन और इनवायरमेंट से जुड़े शोधों में उनकी रुचि और पकड़ है।
विशेषज्ञता
प्राइमरी एंड हायर एजुकेशन
इंडियन वाइल्डलाइफ एक्ट्स एंड लॉ
करियर विकल्प
हिमालयन वाइल्डलाइफ
ह्यूमन वाइल्डलाइफ कॉन्फ्लिक्ट
हिमालयन फ्लोरा एंड फोना


