ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशCAA Protest: देशभर में मचे घमासान के बीच कांग्रेस की बैठक, अहमद पटेल, सिंधिया समेत कई नेता पहुंचे

CAA Protest: देशभर में मचे घमासान के बीच कांग्रेस की बैठक, अहमद पटेल, सिंधिया समेत कई नेता पहुंचे

नागरिकता कानून (CAA Protest 2019) के खिलाफ देशभर में मचे घमासान के बीच कांग्रेस की कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है। यह बैठक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी। इस बैठक में शामिल...

CAA Protest: देशभर में मचे घमासान के बीच कांग्रेस की बैठक, अहमद पटेल, सिंधिया समेत कई नेता पहुंचे
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Dec 2019 05:09 PM
ऐप पर पढ़ें

नागरिकता कानून (CAA Protest 2019) के खिलाफ देशभर में मचे घमासान के बीच कांग्रेस की कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है। यह बैठक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर होगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता अहमद पटेल, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरपीएन सिंह और दीपेंद्र हुड्डा कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंच गए हैं।

मालूम हो कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में आज विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। दिल्ली में लाल किला क्षेत्र के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए काफी संख्या में लोगों ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में मार्च निकालने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार इंटरनेट सेवा बंद करने और निषेधाज्ञा लगाने जैसे दमनकारी कदमों से लोगों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है लेकिन सरकार जितना आवाज दबाएगी, उतनी तेज आवाज उठेगी। कांग्रेस ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करने के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने के लिये भाजपा को शर्मिंदा होना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट किया, केंद्र सरकार ने संविधान पर हमला बोला, युवाओं पर हमला बोला, छात्रों पर हमला बोला। मेट्रो बंद है, इंटरनेट बंद है, बोलने की आजादी बंद है। रोजगार बंद है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, 'मेट्रो स्टेशन बंद हैं। इंटरनेट बंद है। हर जगह # धारा 144 है। किसी भी जगह आवाज उठाने की इजाजत नहीं है।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें