सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी, दोनों ग्रुप में परीक्षा देने वाले केवल 8.47 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने

सीए इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी, दोनों ग्रुप में परीक्षा देने वाले केवल 8.47 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने मई 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में केवल 8.47 प्रतिशत ही सफल हो सके। परीक्षा देश और विदेश के 611 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 1,53,862 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था।

परीक्षा विवरण

आईसीाईए के अनुसार, ग्रुप-1 में 91,237 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 9,350 ने सफलता प्राप्त की। इस प्रकार ग्रुप-1 का उत्तीर्ण प्रतिशत 10.25 रहा। वहीं ग्रुप-2 में 64,381 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 10,372 अभ्यर्थी सफल हुए और सफलता प्रतिशत 16.11 दर्ज किया गया। दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 33,304 अभ्यर्थियों में से केवल 2,820 अभ्यर्थी ही दोनों ग्रुप में सफल हो सके, जिससे कुल सफलता प्रतिशत 8.47 रहा।

शीर्ष स्थान

इस बार महाराष्ट्र के डोंबिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 600 में से 531 अंक हासिल किए, जो 88.50 प्रतिशत हैं। कोच्चि के अभिनव सतीश ने 530 अंक (88.33 प्रतिशत) के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मुंबई के तीर्थ जैन 519 अंक (86.50 प्रतिशत) प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

आईसीएआई का कार्य

परिणाम घोषित होने पर आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रसन्न कुमार डी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी की राह में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सफलता एक निरंतर यात्रा है और हर उपलब्धि के बाद नए लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

फाइनल परीक्षा

इस परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र ही अब फाइनल की परीक्षा देंगे।

सामान्य प्रश्न

कितने प्रतिशत छात्र इस परीक्षा में पास हुए?
इस परीक्षा में केवल 8.47 प्रतिशत छात्र पास हुए।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें