बीवीएससी और एएच कोर्स में प्रवेश शुरू
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में बीएचयू में बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस ऐंड एनिमल हसबेंड्री (बीवीएससी और एएच) पाठ्यक्रम में प्रवेश पंजीकरण के लिए पोर्टल खुल चुका है। इच्छुक छात्रों के लिए पंजीकरण 20 सितंबर रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा। प्रवेश नीट-2026 के अंकों के आधार पर होगा। कुल 60 सीटें हैं।

वाराणसी। बीएचयू में बैचलर ऑफ वेटरिनरी साइंस ऐंड एनिमल हसबेंड्री (बीवीएससी और एएच) पाठ्यक्रम में प्रवेश पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया गया है। इच्छुक छात्रों को पंजीकरण के लिए 20 सितंबर की रात 11:59 बजे तक अवसर दिया गया है। प्रवेश नीट-2026 के अंकों के आधार पर किया जाएगा। पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें हैं, जिनमें से 15% यानी नौ सीटें वेटरिनरी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा भरी जाएंगी।


