सावन: प्रयागराज की बसों का रूट बदला, किराया बढ़ा
हिन्दुस्तान, वाराणसी
सावन के चलते प्रयागराज आने-जाने वाली बसों का रूट बदल दिया गया है। इसके कारण गुरुवार से वाराणसी से प्रयागराज जाने वाली बसों का किराया 197 रुपये से बढ़कर 225 रुपये हो गया है। यात्रियों को अब 28 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।

वाराणसी। सावन के मद्देनजर प्रयागराज आने-जाने वाली बसों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसकी वजह से गुरुवार से बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। अब यात्रियों को वाराणसी से प्रयागराज के लिए 197 रुपये की जगह 225 रुपये किराया देना होगा। इस तरह उन्हें 28 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।


