चलती बस के इंजन से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
चलती बस के इंजन से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी चलती बस के इंजन से उठा धुआं, मची अफरा-तफरीचलती बस के इंजन से उठा धुआं, मची अफरा-तफरीचलती बस के इंजन से उठा

रेणुकूट। राबर्ट्सगंज से शक्तिनगर की ओर जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में शुक्रवार को रेणुकूट रेलवे स्टेशन के आगे अचानक इंजन से तेज धुआं निकलने लगा। धुआं देखकर बस में सवार यात्रियों में घबराहट फैल गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर इंजन बंद कर दिया। जांच करने पर पता चला कि इंजन में पड़ने वाला कूलेंट पाइप किसी कारणवश फट गया था, जिससे पूरा कूलेंट सड़क पर बह गया। कूलेंट इंजन का तापमान सामान्य बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कूलेंट खत्म होने के कारण इंजन अत्यधिक गर्म हो गया और उससे धुआं निकलने लगा। चालक की तत्परता से समय रहते बस रोक दिए जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया।


