खड़े ट्रक में घुसी स्लीपर बस, बाल-बाल बचे यात्री

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

खड़े ट्रक में घुसी स्लीपर बस, बाल-बाल बचे यात्रीटक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आगे के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि हादसे

खड़े ट्रक में घुसी स्लीपर बस, बाल-बाल बचे यात्री

कायमगंज, संवाददाता। कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर शुक्रवार तड़के बिराहिमपुर और वलीपुर गढ़ी गांव के बीच दिल्ली की ओर से जा रही एक निजी स्लीपर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आगे के शीशे चकनाचूर हो गए। हालांकि हादसे में बस चालक समेत सभी यात्री सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से निकल गया। दुर्घटना के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और बस में सवार यात्रियों ने मिलकर बस को धक्का देकर सड़क किनारे कराया।

इसके बाद मार्ग पर आवागमन सामान्य हो सका। खड़े ट्रक में घुसी स्लीपर बस, बाल-बाल बचे यात्रीफोटो 8परिचय-बस को धकेल कर रोड के किनारे करते लोग।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।