बच्चों से लगवाया स्कूल बस में धक्का, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

n अतरौली के एसडी कान्वेंट स्कूल की लापरवाही आई सामने n घटना से अभिभावकों में रोष,

बच्चों से लगवाया स्कूल बस में धक्का, वीडियो वायरल

n अतरौली के एसडी कान्वेंट स्कूल की लापरवाही आई सामने n घटना से अभिभावकों में रोष, आए दिन होती है बस खराब

बच्चों की सुरक्षा की कमी

अतरौली, संवाददाता। गनियावली रोड स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार सुबह रानी आलमपुर, गाजीपुर और गनियावली से बच्चों को लेकर आ रही स्कूल बस गनियावली गांव के पास अचानक खराब हो गई। चालक के तमाम प्रयासों के बाद भी जब इंजन चालू नहीं हुआ, तो करीब एक dozen छोटे बच्चों को नीचे उतारकर बस में धक्का लगवाया गया। इस दौरान अन्य मासूम बच्चे बस के अंदर ही बैठे रहे। मासूम बच्चों द्वारा बस को धक्का लगाने का यह वीडियो शुक्रवार दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने स्कूल प्रबंधन के दावों की पोल खोल दी है।

पहले भी हो चुके हैं बड़े हादसे

ग्रामीणों और अभिभावकों का आरोप है कि अनफिट होने के कारण यह बस आए दिन रास्ते में खराब होती रहती है। करीब डेढ़ महीने पहले भी गनियावली रोड पर यही बस पलटने से बाल-बाल बची थी। इससे पहले अतरौली-छर्रा रोड पर तेवतु गांव के पास इसी स्कूल बस का चलता हुआ पहिया निकल गया था। उस हादसे में सड़क पर चल रही एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जबकि बस में सवार करीब 50 बच्चों की जान चमत्कारिक रूप से बची थी।

विभाग की चुप्पी पर सवाल

बार-बार होने वाले इन हादसों और बच्चों की जान जोखिम में डाले जाने के बावजूद स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने इस मामले में अभी तक कोई सख्त प्रतिक्रिया या कार्रवाई नहीं की है, इसको लेकर विद्यार्थियों के अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

सामान्य प्रश्न

✦इस स्कूल बस के खराब होने की घटना कब हुई थी?−
यह घटना बृहस्पतिवार सुबह हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबच्चों से लगवाया स्कूल बस में धक्का, वीडियो वायरल