सवारियों से भरी शताब्दी बस पलटी, 16 यात्री घायल

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

झांसी कानपुर हाईवे पर मोठ कोतवाली क्षेत्र में एक शताब्दी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में करीब 16 मुसाफिर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सवारियों से भरी शताब्दी बस पलटी, 16 यात्री घायल

झांसी। झांसी कानपुर हाईवे पर मोठ कोतवाली क्षेत्र में शताब्दी बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट। हादसे में करीब 16 मुसाफिर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भिजवाया। जहां कुछ की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। एक शताब्दी बस रविवार को 35 से 40 मुसाफिरों को लेकर इंदौर से लखनऊ के लिए जा रही थी। सुबह 6:15 बजे के करीब जैसे ही चालक मोठ कोतवाली इलाके में बने स्टेडियम के पास पहुंची तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे बस लहराते हुए सड़क किनारे खाई में पलट गई, जिससे कई मुसाफिर घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास का इलाका दहल उठा।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा ले राहगीरों के साथ बस का कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। थाना पुलिस ने घायलों को मोठ ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने घायल रिहान, अनुराग दीक्षित, देवेंद्र, अमान, मोहित शर्मा, अमित खरे, हेमंत सोनी का उपचार किया। साथ ही राहुल गुप्ता, आकाश, राकेश पाल, प्रगति सिंह, रवि वर्मा, गीता देवी, कन्हैयालाल, सुनीत सिंह की हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बस में सवार करीब 16 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यात्रियों का दावा है कि चालक की लापरवाही के कारण बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी है। सीओ मोठ सुनील कुमार ने बताया कि बस पलटने से कुछ लोग घायल हुए हैं। हल्की-फुल्की चोटें आई उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसवारियों से भरी शताब्दी बस पलटी, 16 यात्री घायल