जम्मू-कश्मीर: रियासी में सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, नौ घायल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम मार्ग पर हुआ हादसा, ड्यूटी कर लौट रहे थे जवान

जम्मू-कश्मीर: रियासी में सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, नौ घायल

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम मार्ग पर रविवार को सीआईएसएफ जवानों को लेकर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। हादसे में आठ सीआईएसएफ कर्मी और बस चालक सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, गंभीर रूप से घायल हेड कांस्टेबल सैमी कुमार, हेड कांस्टेबल एमएम दुबे और कांस्टेबल पीके त्राया को विशेष उपचार के लिए नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक सब-इंस्पेक्टर और बस चालक वीरेंद्र सिंह को कटरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, माता वैष्णो देवी श्राइन क्षेत्र में तैनात जवान ड्यूटी पूरी करने के बाद अपने कैंप लौट रहे थे, तभी रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsजम्मू-कश्मीर: रियासी में सीआईएसएफ जवानों से भरी बस पलटी, नौ घायल