डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत दो की मौत, 34 घायल

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 191 पर चकिया गांव के

डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत दो की मौत, 34 घायल

आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 191 पर चकिया गांव के समीप की गुरुवार की देर रात बेल्थरा डिपो की यात्रियों से भरी बस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के पिलर से टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत दो की मौत हो गई, जबकि 34 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखचे उड़ गए‌। मौके चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा राहत कर्मियों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों का हाल जानने डीएम रविंद्र कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग के भी अधिकारी पहुंच गए।जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी 35 वर्षीय रजनीकांत बेल्थरा डिपो की बस चलाते थे।

देर रात करीब 55 यात्रियों को लेकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ से बलिया जा रहे थे। पवई थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 191 पर चकिया गांव के समीप पहुंचे थे। इस दौरान पीछे से पशु लदी पिकअप ओवरटेक कर आगे निकलने लगी। इस दौरान बस बस का अगला हिस्सा पिकअप से टकरा गया। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पिलर से जा भिड़ी। हादसा इतना जबरदस्त था कि चीखपुकार मच गई। वहीं पिकअप भी आगे जाकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे पलट गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और यूपीडा के राहत कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बस चालक रजनीकांत और एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार ने सीएमओ डा. ननकू राम और एसआईसी सतीश कनौजिया को घायलों का बेहतर ढंग से इलाज करने के निर्देश दिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडिवाइडर से टकराई रोडवेज बस, चालक समेत दो की मौत, 34 घायल