बंद मकान के ताले तोड़कर नकदी समेत सामान चोरी
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
कुंडा के पिपरी गांव में शिवनाथ विश्वकर्मा के घर में चोरी हुई। चोरों ने घर के ताले तोड़कर 1500 रुपये नकद, इनवर्टर, बैट्री, और गैस सिलेंडर सहित कई कीमती सामान चुरा लिए। शिवनाथ अब प्रयागराज में रहते हैं और उनके बेटे ने पुलिस को तहरीर दी है।

कुंडा, संवाददाता। हथिगवां थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी शिवनाथ विश्वकर्मा के घर के ताले तोड़कर चोर कीमती सामान समेट ले गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। शिवनाथ प्रयागराज में रहता है। रविवार सुबह उसका बेटा अजय कुमार विश्वकर्मा घर पहुंचा तो कमरों के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। इनवर्टर, बैट्री, गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान के साथ 1500 रुपये नकद गायब थे।


