संकल्पा प्रधान के घर में घुस चोरों ने 40 लाख की सम्पत्ति की पार

हिन्दुस्तान, बहराइच
share

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाने के संकल्पा ग्राम पंचायत

संकल्पा प्रधान के घर में घुस चोरों ने 40 लाख की सम्पत्ति की पार

बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाने के संकल्पा ग्राम पंचायत प्रधान के घर में रविवार देर रात चोर घुस गए। महिला प्रधान पति शेर अली के मुताबिक चोर अलमारी का ताला तोड़कर करीब 7-8 किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के जेवर, 70 हजार रुपये नकदी ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। सूचना पर सोमवार सुबह करीब सात बजे उपनिरीक्षक कवीन्द्र नाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। स्थानीय लोगों के मुताबिक,हाल ही में क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार, सैय्यद नगर में कोटेदार के घर और वैवाही चौकी के पास कारोबारी के घर समेत कई चोरियां हो चुकी हैं।

प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसंकल्पा प्रधान के घर में घुस चोरों ने 40 लाख की सम्पत्ति की पार