दो घरों में चोरों ने ताले तोड़ लाखों की सम्पत्ति ले उड़े चोर

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

बहराइच में एक ही रात में चोरों ने दो घरों में घुसकर लाखों की सम्पत्ति चुरा ली। अचौलिया गांव में हरिशंकर सिंह और विवेक सिंह के घरों से सोने और चांदी के जेवर और नगद गायब हो गए। पीड़ितों ने बताया कि चोरों ने लगभग 50 लाख रुपये के सामान चुराए।

दो घरों में चोरों ने ताले तोड़ लाखों की सम्पत्ति ले उड़े चोर

बहराइच, संवाददाता। एक ही रात में चोरों ने दो घरों में घुस कमरों के ताले तोड़ कमरे खंगाल डाले। दोनों घरों से कीमती जेवर, नगदी सहित लाखों की सम्पत्ति गायब कर दी। मंगलवार सुबह दोनों घरों में लोग जागे। तब वारदात की भनक लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की है। रानीपुर थाने के अचौलिया गांव निवासी हरिशंकर सिंह व विवेक सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं । सोमवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए । इसी दौरान देर रात दो से तीन बजे के करीब छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी व बक्से को तोड़कर उसमें रखे लाखों रूपये के सोने व चांदी के जेवर व नगदी लेकर फरार हो गए ।

पीड़ित हरिशंकर सिंह व विवेक सिंह ने बताया कि चोर सोने की सात अंगूठी , कान का झाला , चेन, मंगलसूत्र , पायल जिसकी कीमत पचास लाखों में है, 35 हजार नगदी धन ले गए हैं ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।