चाहे बेटे का टिकट कट जाए.. बुंदेलखंड राज्य लेकर रहेंगे: गंगाचरण

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

बुंदेलखंड के दौरे पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने अलग राज्य की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनके विधायक बेटे का टिकट भी कट जाए तो बड़ी बात नहीं होगी, पर बुंदेलखंड पृथक राज्य लेकर रहेंगे। उन्होंने सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा है।

चाहे बेटे का टिकट कट जाए.. बुंदेलखंड राज्य लेकर रहेंगे: गंगाचरण

उरई, संवाददाता।

अलग राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड के दौरे पर निकले पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत सोमवार को उरई पहुंचे। उन्होंने कहा- देश की रक्षा के लिए बुंदेलियों ने सिर कटवा लिए थे। अगर मेरे विधायक बेटे का टिकट भी कट जाए तो बड़ी बात नहीं होगी, पर हम बुंदेलखंड पृथक राज्य लेकर रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व एमपी मुख्यमंत्री मोहन यादव से अलग राज्य बनाने की मांग की है। बता दें कि गंगाचरण राजपूत के पुत्र ब्रजभूषण राजपूत महोबा की चरखारी सीट से विधायक हैं। हर घर नल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव के घेराव को लेकर वह चर्चा में आ गए थे।

बुंदेलखंड अलग राज्य की मांग

कालपी रोड स्थित बार भवन में पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने बुंदेलखंड अलग राज्य के लिए सामाजिक संगठनों और अधिवक्ताओं के साथ बुंदेलियों से जनसमर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि अब एआई का जमाना है। घर बैठ कर भी बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग कर सकते हैं। नेता वोट से बनते हैं, इसलिए अब हम लोग वोट की चोट कर राज्य की मांग करेंगे। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि बहुत सहा है। अब नहीं सहेंगे, बुंदेलखंड लेकर रहेंगे। राज्य दो और वोट लो। उनके अकेले से बुंदेलखंड नहीं बनेगा। जब बुंदेली पुरजोर तरीके से मांग करने लगेंगे तो राज्य बन जाएगा। पूर्व सांसद ने बुंदेलियों से आग्रह करते हुए कहा कि वह जाति -पात और पार्टी छोड़कर बुंदेलखंड राज्य की मांग के लिए आगे आएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गंगाचरण राजपूत ने बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग कब की?
गंगाचरण राजपूत ने बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग सोमवार को उरई में की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।