आज बीसीई में आएगी रैगिंग मामले की रिपोर्ट
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में रैगिंग के मामले की जांच के लिए 15 सदस्यीय टीम प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार को रिपोर्ट सौंपेगी। पहले वर्ष के छात्रों के साथ सेकंड ईयर के छात्रों ने रैगिंग का आरोप लगाया है। कॉलेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया है।

भागलपुर से बलराम मिश्र की रिपोर्ट भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) में रैगिंग मामले की रिपोर्ट 15 सदस्यीय टीम मंगलवार को प्राचार्य डॉ. विमलेश कुमार को सौंपेगी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन चिन्हित विद्यार्थियों पर आगे की कार्रवाई करेगी। शनिवार की रात सेकंड इयर के छात्रों द्वारा फर्स्ट इयर के छात्रों के साथ रैगिंग का आरोप है। मामले की जांच के लिए कॉलेज प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया है।


