बुलंदशहर : साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर बुलंदशहर में ट्रेस, अज्ञात पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

बुलंदशहर पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में एक मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मोबाइल नंबर से 4,575 रुपये की ऑनलाइन ठगी की गई थी। पुलिस तकनीकी जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयासरत है।

बुलंदशहर : साइबर ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर बुलंदशहर में ट्रेस, अज्ञात पर मुकदमा

बुलंदशहर। कोतवाली नगर पुलिस ने भारत सरकार के प्रतिबिंब पोर्टल और एनसीआरपी पर प्राप्त जानकारी के आधार पर साइबर ठगी में इस्तेमाल एक मोबाइल नंबर के संबंध में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार साइबर हेल्प डेस्क पर तैनात उपनिरीक्षक हर्षित गर्ग साइबर अपराध में संलिप्त मोबाइल नंबरों की निगरानी और सत्यापन कर रहे थे। जांच के दौरान प्रतिबिंब पोर्टल पर एक मोबाइल नंबर और उससे संबद्ध आई एम ई आई साइबर अपराध में प्रयुक्त होना प्रदर्शित हुआ। तकनीकी लोकेशन थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में मिलने पर इसकी विस्तृत जांच की गई।समन्वय

पोर्टल पर जांच करने पर संबंधित मोबाइल नंबर से एनसीआरपी शिकायत से जुड़ी मिली, जो अन्ना नगर (तमिलनाडु) की है। शिकायत के परीक्षण में सामने आया कि पीड़ित से यू पी आई के माध्यम से 4,575 रुपये की ऑनलाइन वित्तीय ठगी की गई थी। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस ने साइबर क्राइम थाना से तकनीकी सहायता लेकर मोबाइल नंबर और आई एम ई आई का विश्लेषण कराया। जांच में संकेत मिले कि अज्ञात साइबर अपराधी अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर बुलंदशहर क्षेत्र से ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली नगर पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।