जिले में 11 पूर्ति निरीक्षकों का तबादला, डीएसओ ने जारी किया निर्देश
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली और शासकीय कार्यों में पारदर्शिता के लिए की गई प्रशासनिक फेरबदल संशोधित जिले में 11 पूर्ति निरीक्षकों का तबादला, डीएसओ ने

बुलंदशहर। जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारू रूप से संचालित करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से डीएम के निर्देश पर डीएसओ ने बदलाव किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात चले आ रहे 11 पूर्ति निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। डीएसओ अभय सिंह ने बताया कि प्रीति सिंह को स्वयं के अनुरोध पर खुर्जा से जिला पूर्ति कार्यालय में तैनात किया है। दीपांकर शर्मा का बुलंदशहर व गुलावठी से तहसील खुर्जा, वीरेन्द्र मिश्रा का लखावटी, अगौता व औरंगाबाद से बुलंदशहर व गुलावठी, नरेन्द्रपाल सिंह का शिकारपुर से ऊंचागांव, जहांगीराबाद व खानपुर, देवेन्द्र सिंह तोमर को सिकंदराबाद से अनूपशहर, अविनाश कुमार को अनूपशहर से डिबाई व नरौरा, विकास गुप्ता का स्याना, बीबीनगर व नगर स्याना/बुगरासी से शिकारपुर, कासिफ सगीर को ऊंचागांव व जहांगीराबाद से स्याना, बीबीनगर व नगर स्याना/बुगरासी, विवेक झा का दानपुर से लखावटी, अगौता व नगर औरंगाबाद, मनीष पटेल का डिबाई/नरौरा से दानपुर, योगेन्द्र कुमार का जिला पूर्ति कार्यालय सिकंदराबाद तबादला किया गया है।


