समय से पहले समाप्त हो सकता है संसद का बजट सत्र, जानें क्या हैं कारण

विशेष संवाददाता, हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों और पांच विधानसभाओं के चुनाव को देखते हुए संसद का बजट सत्र अपने तय समय से पहले ही खत्म होने के आसार हैं। इस बीच सरकार ने भी तेजी से अपना विधायी कामकाज...

parliament

देश में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों और पांच विधानसभाओं के चुनाव को देखते हुए संसद का बजट सत्र अपने तय समय से पहले ही खत्म होने के आसार हैं। इस बीच सरकार ने भी तेजी से अपना विधायी कामकाज निपटाना शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी सप्ताह बजट सत्र का समापन हो जाएगा।

बजट सत्र का सबसे महत्वपूर्ण कामकाज वित्तीय कामकाज होता है, जिसे संसद के दोनों सदनों से बुधवार को पूरा कर लिया गया है। सरकार के कुछ महत्वपूर्ण विधेयक रह गए हैं जिनको वह तेजी से पूरा करने में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार गुरुवार को संसद का मौजूदा सत्र समाप्त किया जा सकता है। हालांकि सरकार सत्र के पहले जो लंबा-चौड़ा एजेंडा लेकर आई थी, वह अभी भी पूरा नहीं हो सका है, लेकिन उसके सभी महत्वपूर्ण विधेयक पारित हो चुके हैं।

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत में ही विपक्ष के तमाम दलों ने सत्र को तय समय 8 अप्रैल से पहले ही समाप्त करने की मांग की थी, ताकि वे चुनाव प्रचार में हिस्सा ले सकें। इसे देखते हुए होली के पहले संसद सत्र समाप्त करने के लिए एक सहमति बनी थी। अब इस पर अमल किया जा सकता है।

गुरुवार सत्र का आखिरी दिन होने की अटकलें: सूत्रों के अनुसार गुरुवार मौजूदा सत्र का आखिरी दिन हो सकता है, हालांकि इसकी अभी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। दरअसल सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम नेता इन दिनों पांच विधानसभाओं के चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। लोकसभा में कांग्रेस को तो अपने नेता को भी बदलना पड़ा है। अधीर रंजन चौधरी के पश्चिम बंगाल चुनाव में व्यस्तता को देखते हुए कांग्रेस ने रवनीत सिंह बिट्टू को अपना नेता बनाया है। तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, अन्नाद्रमुक, वामपंथी दलों के अलावा भाजपा के भी तमाम नेता इन दिनों विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसमय से पहले समाप्त हो सकता है संसद का बजट सत्र, जानें क्या हैं कारण