ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबजट का पिटारा खुला... आपको क्या मिला, अडानी ग्रुप के शेयर फिर धड़ाम; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

बजट का पिटारा खुला... आपको क्या मिला, अडानी ग्रुप के शेयर फिर धड़ाम; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

2024 के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले  मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट को लोक लुभावन और सर्वसमावेशी बनानी की कोशिश की है।

बजट का पिटारा खुला... आपको क्या मिला, अडानी ग्रुप के शेयर फिर धड़ाम; पढ़ें 5 बड़ी खबरें
Niteesh Kumarलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 07:09 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश किया। इस बजट में उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए 7 लाख रुपये तक की कुल कमाई करने वालों को बड़ी राहत दी है। इन लोगों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा इनकम टैक्स स्लैब की संख्या भी घटाकर 5 कर दी गई है। वहीं, अडानी ग्रुप के शेयर बुधवार को फिर धड़ाम हो गए। सबसे ज्यादा 35% तक की गिरावट अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आई। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए बुधवार की 5 बड़ी खबरें...

अब 7 लाख तक की आय वाले को नहीं देना होगा कोई टैक्स
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2023 में पर्सनल इनकम टैक्स को लेकर पांच बड़ी घोषणाएं की हैं। न्यू टैक्स रिजीम चुनने वालों को राहत देते हुए वित्त मंत्री ने घोषणा की है कि जिनकी कुल आय सात लाख रुपये तक है उन्हें कोई टैक्स नहीं देना होगा। ओल्ड टैक्स रिजीम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। वर्तमान में 5 लाख रुपये तक की आय वालों को पुरानी और नई, दोनों टैक्स रिजीम में इनकम टैक्स नहीं देना पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर...

टैक्सपेयर्स से महिला और किसान तक, बजट के 10 बड़े ऐलान 
वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने आज 1 फरवरी 2023 को अपना 5वां बजट पेश कर दिया है। इस साल बजट में कई अहम घोषाणाएं की गई हैं। इनमें टैक्सपेयर्स और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए सीतारमण ने नई टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्स स्लैब में बड़ा बदलाव किया है। इसके साथ ही महिलाओं,  रेलवे, किसानों और इंफ्रास्क्चर को बड़ा बढ़ावा देने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर... 

बजट में एकलव्य स्कूलों पर जोर क्यों?
2024 के आगामी लोकसभा चुनाव से पहले  मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट को लोक लुभावन और सर्वसमावेशी बनानी की कोशिश की है। इसके तहत उन्होंने समाज के सभी वर्गों को कुछ न कुछ लाभ पहुंचाने का प्रस्ताव बजट में रखा है। इसके साथ ही उन्होंने चुनावी राज्यों का भी ख्याल बजट में रखा है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली मेयर के चुनाव की आ गई डेट
दिल्ली में 6 जनवरी को MCD मेयर चुनाव होने वाला था लेकिन उस दिन सदन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में जबरदस्त झड़प हुई। हंगामे के बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था और मेयर का चुनाव नहीं हो सका। बीते दिनों दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर 3, 4 या 6 फरवरी को एमसीडी की बैठक आयोजित करने के लिए प्रस्ताव भेजा था। एलजी वीके सक्सेना ने 6 फरवरी को एमसीडी की बैठक आयोजित करने के लिए मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...

हिंडनबर्ग के बाद अडानी ग्रुप को क्रेडिट सुइस का बड़ा झटका
अडानी ग्रुप के शेयर बुधवार को फिर धड़ाम हो गए। सबसे ज्यादा 35% तक की गिरावट अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में आई। अडानी ग्रुप के शेयरों में यह गिरावट ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के बाद आई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी ने अपने प्राइवेट बैंकिंग क्वाइंट्स से मार्जिन लोन के लिए बतौर कोलेट्रल गौतम अडानी ग्रुप की कंपनियों के बॉन्ड्स लेने बंद कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें