बूथ स्तर पर संगठन मजबूत बनाने का आह्वान किया
हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगर
अम्बेडकरनगर में बहुजन समाज पार्टी की विधानसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद गौतम ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों की批判 की। बसपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का विश्वास जताती है। बैठक में कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

अम्बेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक नगर के पूर्वांचल कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा है कि बसपा अपने समर्थित कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कहा कि भाजपा सरकार के जन विरोधी और सांप्रदायिक नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है। बैठक में मंडल प्रभारी रामनयन निर्दोष, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, राधेश्याम राजभर, समीर चौधरी, रोहित प्रजापति, गुड्डू चौबे, छेदीराम मौर्य, जयप्रकाश सैनी, राहुल पाल, रिंकू त्रिपाठी, अंकित वर्मा, हरेंद्र निषाद व अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:Sultanpur News: बसपा ने की समीक्ष बैठक


