बसपा ने संजय कुमार सलारपुरा को गंगोह विधानसभा प्रभारी बनाया
हिन्दुस्तान, सहारनपुर
बहुजन समाज पार्टी ने गंगोह विधानसभा क्षेत्र में संजय कुमार को नया विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के दौरान, पार्टी के नेताओं ने उनके कार्यों की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा। यह बदलाव पार्टी के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने गंगोह विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए ग्राम सलारपुरा निवासी संजय कुमार पुत्र पूरण सिंह को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर पूर्व सांसद व मुख्य मंडल प्रभारी मुनकाद अली, रणधीर सिंह बेनीवाल व नरेश गौतम ने नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा कि संजय कुमार पार्टी की नीतियों और विचारधारा के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उनसे विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी के जनाधार को विस्तार देने की अपेक्षा की गई है। पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में गंगोह विधानसभा में बसपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी।


