स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ग्राहकों को तीन विशेष ऑफर

हिन्दुस्तान, सासाराम
Follow us on Google News
share

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ओं पर ग्राहकों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। बीएसएनएल के टीडीएम बीपी पाल ने बताया कि एक रुपए के फ्रीडम प्ला

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ग्राहकों को तीन विशेष ऑफर

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने ग्राहकों के लिए तीन विशेष ऑफर की घोषणा की है। बीएसएनएल के सासाराम कार्यालय की ओर से जारी प्रेसविज्ञप्ति के अनुसार मोबाइल और भारत फाइबर सेवाओं पर ग्राहकों को विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। बीएसएनएल के टीडीएम बीपी पाल ने बताया कि एक रुपए के फ्रीडम प्लान के तहत प्रतिदिन एक जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। जिसकी वैद्यता 24 दिनों की होगी। वहीं₹2399 के रिचार्ज प्लान में प्रतिदिन दो जीबी डेटा, 100 एसएमएस व अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 412 दिनों की वैधता दी जा रही है।

वहीं फाइबर ग्राहकों को छह महीने तक ₹1111 प्रति माह की दर से सेवा मिलेगी। इसमें 200 एमबीपीएस तक की स्पीड, 5000 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 27 ओटीटी ऐप्स की सुविधा दी जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।