बीएसएनएल का परिचालन राजस्व 10 प्रतिशत बढ़ा : सिंधिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अपने परिचालन राजस्व में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। मंत्री ने कहा कि बीएसएनएल के उद्यमी व्यवसाय खंड और उपभोक्ता 'मोबिलिटी' में वृद्धि देखी गई है, जबकि फिक्स्ड एक्सेस खंड लगभग स्थिर रहा।

 बीएसएनएल का परिचालन राजस्व 10 प्रतिशत बढ़ा : सिंधिया

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अपने परिचालन राजस्व में 'बिना ऑडिट' के लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए बीएसएनएल की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि बीएसएनएल के उद्यमी व्यवसाय खंड और उपभोक्ता 'मोबिलिटी' में वृद्धि देखी गई है, जबकि उपभोक्ता 'फिक्स्ड एक्सेस' खंड लगभग स्थिर रहा है। सिंधिया ने कहा कि जहां तक ​​हमारे कुल राजस्व की बात है, तो कारोबार के परिचालन से सीधे तौर पर हमें पिछले साल के मुकाबले राजस्व में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी मिली है।

पिछले साल हमने पहली तिमाही में 4,017 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। इस साल हमने पहली तिमाही में 4,418 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यानी इसमें 401 करोड़ रुपये का अंतर या बढ़ोतरी हुई है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।