बीएसएनएल कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

बीएसएनएल में प्रस्तावित संगठनात्मक पुनर्गठन के खिलाफ अधिकारियों और कर्मचारियों का धरना लगातार चौथे दिन भी जारी है। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और पुनर्गठन को वापस लेने की मांग की। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक निर्णय वापस नहीं लिया जाता।

बीएसएनएल कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी

बीएसएनएल में प्रस्तावित संगठनात्मक पुनर्गठन के विरोध में अधिकारियों और कर्मचारियों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशंस ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) के आह्वान पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की और पुनर्गठन का फैसला वापस लेने की मांग उठाई। एआईएसईटीओए के जिला सचिव मनीष कुमार ने कहा कि जब तक संगठनात्मक पुनर्गठन का फैसला वापस नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन का यह निर्णय कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है और इससे कार्य व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर विनय कुमार, निर्देश कुमार, रविंद्र सागर आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएसएनएल कर्मचारियों का धरना चौथे दिन भी जारी