नेटवर्क की समस्या का समाधान बनेगा बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी। बीएसएनएल ने दूरदराज के क्षेत्रों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों और नेटवर्क विहीन स्थानों में संचार की समस्या को दूर करने के लिए नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है। यह फोन ₹1.34 लाख की कीमत में उपलब्ध है, लेकिन इसे खरीदने के लिए सरकार की अनुमति आवश्यक है।

नेटवर्क की समस्या का समाधान बनेगा बीएसएनएल का सैटेलाइट फोन

हल्द्वानी। दूरदराज के इलाकों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों और नेटवर्क विहीन स्थानों में संचार की समस्या को दूर करने की दिशा में बीएसएनएल ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने भारत में नया सैटेलाइट फोन लॉन्च किया है, जो मोबाइल टावरों पर निर्भर नहीं होगा। हालांकि करीब ₹1.34 लाख कीमत वाले इस फोन को आम उपभोक्ता सीधे बाजार से नहीं खरीद सकेंगे। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि नेटवर्क विहीन और ऑफ-ग्रिड जगहों पर भी बिना किसी रुकावट के वॉयस कॉल करने की सुविधा देता है। खरीदने के लिए सरकार की अनुमति जरूरी

सरकारी अनुमति की आवश्यकता

दूरसंचार विभाग के अनुसार सैटेलाइट फोन आम मोबाइल फोन की तरह बाजार में उपलब्ध नहीं होगा। इसे खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले उपयोगकर्ता को विभाग से आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। बिना सरकारी मंजूरी के सैटेलाइट फोन रखना या उसका संचालन करना भारतीय कानून के तहत दंडनीय है। यह फोन आम स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए नहीं हैं ये नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों व संस्थानों की संचार जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

मुख्य उपयोगकर्ता

सैटेलाइट फोन मुख्य रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो ऐसे क्षेत्रों में काम करते हैं जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। इनमें रक्षा एवं सुरक्षा बल, समुद्री गतिविधियों से जुड़े लोग, आपदा प्रबंधन टीमें, दूरस्थ खनन और औद्योगिक परियोजनाओं में कार्यरत कर्मचारी, दुर्गम क्षेत्रों में यात्रा करने वाले तीर्थयात्री व सर्वे दल तथा ट्रेकिंग और पर्वतारोहण जैसे एडवेंचर अभियानों में शामिल लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस सेवा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जारी होना बाकी हैं, जिसके बाद इसकी प्रक्रिया और पात्रता स्पष्ट होगी।

- जीएस कार्की, मंडल प्रबंधक, बीएसएनएल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीएसएनएल का नया सैटेलाइट फोन किन क्षेत्रों में काम करेगा?
सैटेलाइट फोन मुख्य रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी होगा, जो ऐसे क्षेत्रों में काम करते हैं जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।