बीएसएनएल कार्यालय में हिन्दी पखवाड़ा
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में बीएसएनएल कार्यालय में हिन्दी पखवाड़े का उद्घाटन हुआ। महाप्रबंधक बीके झा ने कार्यक्रम की शुरुआत की और अधिकारियों को पत्राचार में हिन्दी के अधिकतम उपयोग की أهمية बताई। उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल राजभाषा नहीं, बल्कि संपर्क भाषा भी है। कार्यक्रम में कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

धनबाद। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) कार्यालय में सोमवार को हिन्दी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। महाप्रबंधक बीके झा ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राजभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को कहा कि पत्राचार में अधिक से अधिक हिन्दी का इस्तेमाल करें, क्योंकि हिन्दी हमारी राजभाषा के साथ संपर्क भाषा भी है, इसलिए हिन्दी का अधिकतम उपयोग होना चाहिए। मौके पर अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। संचालन संजल कुमार ने किया।
ये भी पढ़ें:डीवीसी मैथन में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ

