1रूपये की सिम से बीएसएनएल ने खींचे करीब 800 ग्राहक

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी में बीएसएनएल ने अपने ₹1 ‘फ्रीडम ऑफर’ से ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने बताया कि अब तक 800 नए ग्राहक इस ऑफर के तहत सिम खरीद चुके हैं। इस ऑफर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 1 जीबी डेटा और 100 एसएमएस प्रतिदिन शामिल हैं।

1रूपये की सिम से बीएसएनएल ने खींचे करीब 800 ग्राहक

हल्द्वानी। महंगे होते मोबाइल रिचार्ज के बीच सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने किफायती ऑफर के जरिए ग्राहकों को अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है। कंपनी के ₹1 वाले ‘फ्रीडम ऑफर’ को हल्द्वानी क्षेत्र में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

किफायती ऑफर के लाभ

बीएसएनएल के अधिकारी के अनुसार अब तक करीब 800 लोग ₹1रूपये में नई बीएसएनएल सिम खरीद चुके हैं। कंपनी का यह ऑफर नए ग्राहकों को जोड़ने के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। ₹इसके तहत रिटेल ग्राहकों को सिम मुफ्त दी जाएगी और 24 दिनों की वैधता मिलेगी जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस है । ऑफर की वैधता 12 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक लागु रहेगी , यह योजना केवल रिटेल ग्राहकों के लिए है, बिजनेस/बल्क ग्राहकों के लिए नहीं है । वही ,बीएसएनएल ने लंबी अवधि वाले प्लान में भी बदलाव किया है। 2399 रुपये के प्लान की वैधता अब 365 दिन से बढ़ाकर 412 दिन कर दी गई है। यानी ग्राहकों को करीब 47 दिन की अतिरिक्त वैधता मिल रही है।

नेटवर्क विस्तार और सेवाएं

कंपनी देशभर में स्वदेशी 4जी नेटवर्क के बड़े स्तर पर विस्तार पर काम कर रही है। इसके साथ ही 5जी सेवाओं की दिशा में भी निवेश और तैयारी शुरू की गई है। नेटवर्क मजबूत होने से आने वाले समय में तेज इंटरनेट और बेहतर कनेक्टिविटी देने की उम्मीद है।

- राम गौड ,डीजीएम ,बीएसएनएल

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦बीएसएनएल का फ्रीडम ऑफर क्या है?−
बीएसएनएल का फ्रीडम ऑफर ₹1 में सिम कार्ड खरीदने पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस देने की योजना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News1रूपये की सिम से बीएसएनएल ने खींचे करीब 800 ग्राहक