बीएसएनएल कर्मियों ने तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग को किया प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share

गुरुवार को ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) के तहत कर्मचारी और पदाधिकारी तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के कर्मचारी विरोधी रवैये की आलोचना की और कहा कि यह मांग 2017 से लंबित है। बीएसएनएल कर्मियों ने आंदोलन को तब तक जारी रखने की घोषणा की जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।

बीएसएनएल कर्मियों ने तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग को किया प्रदर्शन

गुरुवार को ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) के बैनर तले लंबित तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर देश व्यापी आंदोलन के तहत यहां रामाशीष चौक स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में पदाधिकारी व कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। बीएसएनएल परिचालन प्रमुख कार्यालय परिसर पदाधिकारी व कर्मचारियों ने भोजनावकाश के दौरान प्रदर्शन करते हुए लंबित मांग तीसरे वेतन पुनरीक्षण को लागू करने के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा किया गया कूटनीति के कारण आज तक बीएसएनएल कर्मी तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग पर कोई कार्रवाही नहीं करने बकाया वेतन एवं भत्तों में असमानता व अनावश्यक देरी पारर्शिता का अभाव बताया।

एयूएबी के संयोजक राम सूरत राय ने कहा कि तीसरे वेतन पुनरीक्षण में भारत सरकार का कर्मचारी विरोधी रवैया को दर्शाता है। प्रदर्शन कार्यक्र्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएसएनएल के एसडीई राकेश कुमार सिंह,एओ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग पूरा होने तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल कर्मचारियों का तीसरा वेतन पुनरीक्षण 01 जनवरी 2017 से लंबित हैं। इसे शीघ्र लागू करने की गई। -जयप्रकाश

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएसएनएल कर्मियों ने तीसरे वेतन पुनरीक्षण की मांग को किया प्रदर्शन