थर्ड पीआरसी की मांग पर बीएसएनएल कर्मचारियों ने दिया धरना
बीएसएनएल के कर्मचारियों ने जमशेदपुर में धरना-प्रदर्शन किया, जिसमें वेतन संशोधन और अन्य मांगें शामिल थीं। सभी संगठित यूनियनों ने समर्थन किया। 1 अक्टूबर को भूख हड़ताल और प्रदर्शन की योजना है, इसके अलावा सांसदों और मंत्रियों को ज्ञापन देने की कार्रवाई की जाएगी। 20 नवंबर को अखिल भारतीय हड़ताल का प्रस्ताव है।

बीएसएनएल कर्मचारियों की थर्ड वेतन संशोधन समिति (पीआरसी) सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को बीएसएनएल जमशेदपुर व्यापार क्षेत्र में भोजनावकाश के दौरान धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना-प्रदर्शन को सभी संगठित यूनियनों का सहयोग मिला। इस दौरान कर्मियों ने वेतन संशोधन की तत्काल मंजूरी और इसका पूर्ण क्रियान्वयन करने की आवाज उठाई। इसके साथ ही वेतन संशोधन में बाधा बने अफोर्डेबिलिटी क्लॉज में छूट देने की मांग भी की गई। संगठनों की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्तूबर को देशभर में बीएसएनएल स्थापना दिवस पर भूख हड़ताल और कार्यालयों में प्रदर्शन का कार्यक्रम निर्धारित था। इसके बाद 7 अक्तूबर से 7 नवंबर तक सांसद, मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर दबाव बनाया जाएगा।
14 अक्तूबर को आधिकारिक बीएसएनएल समूह छोड़ा जाएगा। 21 व 24 अक्तूबर को सीपीजीआरएएमएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया जाएगा। 4 से 6 नवंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी धरना दिया जाएगा। 20 नवंबर को अखिल भारतीय हड़ताल प्रस्तावित है।


