बीएसएनएल कर्मियों ने कार्यबहिष्कार कर प्रदर्शन किया
बीएसएनएल के कर्मचारियों ने संगठनात्मक पुनर्गठन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने पुनर्गठन नीति के तहत सुनियोजित तरीके से कर्मचारियों को हटाने के प्रयासों के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने एचआरए, बिना प्रमोशन और ठहराव जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की।

कमल पंत, अल्मोड़ा। संगठनात्मक पुनर्गठन समेत अन्य समस्याओं को लेकर बीएसएनएल कर्मियों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलन के तहत शुक्रवार को कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार के साथ में कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग के लगभग सभी काम प्रभावित हुए। आल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल-उत्तराखंड सर्किल के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार शुरू किया है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने अक्रोश जताते हुए कहा कि पुनर्गठन नीति के तहत बीएसएनएल कर्मचारियों को सुनियोजित तरीके से हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रक्रिया जारी रही तो इसका असर बीएसएनएल के संचालन पर भी पड़ेगा।कर्मियों
ने संगठनात्मक पुनर्गठन के पायलट प्रोजेक्ट को पूरी तरह वापस लेने, क्षमता संबंधी शर्त में ढील देने, पायलट प्रोजेक्ट लागू करने से पहले प्रमोशन व कैरियर में आगे बढ़ने और ठहराव जैसे मुद्दों के समाधान, 20 प्रतिशत एचआरए, दूरदराज के इलाकों में तैनाती के लिए विशेष भत्ते बढ़ाने, लंबित भत्तों का अविलम्ब निस्तारण आदि की मांग की। वहीं, कर्मियों के कार्यबहिष्कार से टावर मेंटेनेंस, कार्यालय संबंधी व अन्य कार्य प्रभावित रहे। यहां हरीश तिवारी, एसएन रावत, नितिन उप्रेती, रवि सिरौला, कौशल जोशी, मनीष पंत, देवेंद्र सिंह परिहार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

