बीएसएनएल कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बीएसएनएल प्रबंधन के द्वारा लिए गए कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के सचिव रामसूरत राय ने की

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय बीएसएनएल क्षेत्रीय परिचालन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को ऑल यूनियंस एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल (एयूएबी) के बैनर तले 05 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल बीएसएनएल के पदाधिकारी और कर्मचारी बीएसएनएल प्रबंधन के द्वारा लिए गए कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। बीएसएनएल संगठनों से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारियों ने प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीजीएम उत्तराखंड द्वारा दिए गए आश्वासनों की जायज मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं करने, बकाया वेतन एवं भत्तों में असमानता व अनावश्यक में देरी, आउट सोर्सिंग को बढ़ावा देकर नियमित कर्मचारियों की नौकरी पर संकट के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए पदोन्नति, स्थानांतरण नीति में पारदर्शिता का अभाव बताया।
वक्ताओं ने बीएसएनएल के निजीकरण के प्रयासों का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीएसएनएल प्रबंधन सार्वजनिक सेवा को कमजोर करने के विरोध में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के सचिव रामसूरत राय ने की। प्रदर्शन कार्यक्रम के पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार शमा्र, राजकुमार राय समेत अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। जय प्रकाश


