औद्योगिक शांति बनाए रखें, संवाद से निकलेगा नियोजन का समाधान : बीएसएल

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

औद्योगिक शांति बनाए रखें, संवाद से निकलेगा नियोजन का समाधान : बीएसएल औद्योगिक शांति बनाए रखें, संवाद से निकलेगा नियोजन का समाधान : बीएसएल औद्योगिक शा

औद्योगिक शांति बनाए रखें, संवाद से निकलेगा नियोजन का समाधान : बीएसएल

बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) प्रबंधन ने औद्योगिक शांति और संयंत्र के निर्बाध संचालन के लिए सभी संगठनों एवं हितधारकों से सहयोग की अपील की है। प्रबंधन के अनुसार, बीएसएल बोकारो की अर्थव्यवस्था, रोजगार और क्षेत्रीय विकास का प्रमुख आधार है। संयंत्र में किसी भी तरह का अवरोध उत्पादन, निवेश और स्थानीय लोगों की आजीविका को प्रभावित कर सकता है। प्रबंधन ने कहा कि विस्थापित अप्रेंटिसों के नियोजन को लेकर सकारात्मक पहल की जा रही है। उपलब्ध 950 अप्रेंटिसों की सूची में से 204 युवाओं को तीन अक्टूबर तक संविदा के आधार पर कुशल कामगार के रूप में नियोजित किया जा चुका है। वहीं, 50 से अधिक अप्रेंटिस सुरक्षा प्रशिक्षण के बाद नियोजन की प्रक्रिया में हैं। विस्तारीकरण और अन्य परियोजनाओं में आउटसोर्सिंग एजेंसियों के माध्यम से कुल मैनपावर का 10 प्रतिशत विस्थापितों के लिए आरक्षित किया गया है।

विस्तारीकरण और रोजगार के अवसर

बीएसएल के अनुसार, संयंत्र के विस्तारीकरण पर करीब 20 हजार करोड़ रुपये निवेश की योजना है। इससे रोजगार, आधारभूत संरचना और स्थानीय युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होने की संभावना है। प्रबंधन ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन का स्वरूप ऐसा होना चाहिए कि उत्पादन और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। बीएसएल एक संवेदनशील संयंत्र है, जहां गैस पाइपलाइनों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। परिचालन में बाधा से सुरक्षा संबंधी जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं। प्रबंधन ने विस्थापितों और अप्रेंटिस संघ के मुद्दों पर जिला प्रशासन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता सहित संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही संयंत्र की सुरक्षा, औद्योगिक शांति और बोकारो के विकास में सहयोग की अपील की।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦बीएसएल में कितने अप्रेंटिसों को संविदा के आधार पर नियोजित किया जा चुका है?−
उपलब्ध 950 अप्रेंटिसों की सूची में से 204 युवाओं को तीन अक्टूबर तक संविदा के आधार पर कुशल कामगार के रूप में नियोजित किया जा चुका है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऔद्योगिक शांति बनाए रखें, संवाद से निकलेगा नियोजन का समाधान : बीएसएल