धमन भट्ठी विभाग में समस्याओं का अंबार, बीएकेएस ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

धमन भट्ठी विभाग में समस्याओं का अंबार, बीएकेएस ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चाधमन भट्ठी विभाग में समस्याओं का अंबार, बीएकेएस ने प्रबंधन के खिलाफ खोला

धमन भट्ठी विभाग में समस्याओं का अंबार, बीएकेएस ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

बोकारो, प्रतिनिधि। बीएसएल के धमन भट्ठी विभाग में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ (बीएकेएस) की विभागीय बैठक सोमवार को धमन भट्ठी कैंटीन में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर सुरक्षा, कार्यस्थल सुविधाओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को उठाया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग में समय पर सेफ्टी शूज और अग्निरोधी एफआर जैकेट उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। वहीं क्रेन की खराब सीट, एसी और गंदे शीशों के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों ने चार्जिंग एरिया में अत्यधिक धूल, जलजमाव, जर्जर सड़कों, रेस्ट रूम की कमी, खराब पेयजल व्यवस्था और शौचालयों की बदहाल स्थिति पर भी नाराजगी जताई।

बैठक में इंसेंटिव एवं रिवार्ड फॉर्मूला में संशोधन, एक्टिंग अलाउंस लागू करने, पुरस्कार वितरण में पारदर्शिता तथा मोबाइल पंचिंग की समस्या के समाधान की मांग की गई। महासचिव हरिओम कुमार ने कहा कि कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित मुद्दों के समाधान के लिए संगठन संघर्ष जारी रखेगा। विभागीय प्रतिनिधि अर्जुन मिंज ने कहा कि धमन भट्ठी प्रबंधन केवल उत्पादन पर ध्यान दे रहा है, जबकि कर्मचारियों की सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsधमन भट्ठी विभाग में समस्याओं का अंबार, बीएकेएस ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा