बीएसएफ जवान की अंतिम विदाई पर दो किलोमीटर की तिरंगा यात्रा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीजैसलमेर में बीएसएफ के जवान मुकेश राठौड़ की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद अंतिम विदाई में दो किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और 'भारत माता की जय' और 'मुकेश अमर रहे' के नारे लगाए। मुकेश 8 जुलाई को हादसे में घायल हुए थे और 17 जुलाई को अस्पताल में निधन गया।

जैसलमेर, एजेंसी। घर में छुट्टी पर आए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान मुकेश राठौड़ की सड़क हादसे में निधन के बाद अंतिम विदाई पर दो किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और भारत माता की जय, मुकेश अमर रहे के नारे लगाए। मुकेश वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे। वह सड़क हादसे में आठ जुलाई को घायल हुए थे। मोकला के पास उनकी मोटर साइकिल ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। जोधपुर के एक अस्पताल में 17 जुलाई को उनका निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह शनिवार शाम को जैसलमेर के पैतृक गांव नग्गा पहुंची थी।
राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बीएसएफ के अफसर भी मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


