बसपा सुप्रीमों को पांचवीं बार सीएम बनाने का संकल्प

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

0 रीवन गांव में बसपा ने गोष्ठी कर लोगों से की चर्चा फोटो- 15- बसपा की गोष्ठी में बोलते चेयरमैन रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ। मौदहा, संवाददाता। ग्राम रीवन

बसपा सुप्रीमों को पांचवीं बार सीएम बनाने का संकल्प

मौदहा, संवाददाता। ग्राम रीवन में बसपा की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने एक स्वर में बसपा सुप्रीमों को पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। सभा को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद उर्फ श्रीनाथ ने कहा कि इस बार बहन सुश्री मायावती को 5वीं बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया और इसे मजबूत करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर ने शिक्षा को समाज की मुक्ति और तरक्की का सबसे बड़ा हथियार बताया है। इसलिए समाज की नई पीढ़ी को शिक्षित, जागरूक और संगठित बनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम

में ‘शिक्षित बनों संगठित रहें और संघर्ष करें’ के नारे के साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और संगठन के माध्यम से ही बहुजन समाज अपने अधिकारों को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष छोटेलाल वर्मा, वीरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में बहुजन समाज के लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबसपा सुप्रीमों को पांचवीं बार सीएम बनाने का संकल्प