बीएसएफ एचसीएम परीक्षा में पेपर लीक के आरोप पर भड़का अभ्यर्थियों का गुस्सा

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा में अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र पर हो हंगामा किया। उन्होंने पेपर लीक और तकनीकी समस्याओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। कंप्यूटर हैंग और कीबोर्ड-माउस की खराबी के कारण उन्हें परेशानी हुई। अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।

बीएसएफ एचसीएम परीक्षा में पेपर लीक के आरोप पर भड़का अभ्यर्थियों का गुस्सा

बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल (एचसीएम) की परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बुधवार को श्याम नगर स्थित एमडी इन्फोटेक परीक्षा केंद्र पर जमकर हंगामा किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। आरोप है कि ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई कंप्यूटर सिस्टम हैंग हो गए। वहीं, माउस और कीबोर्ड भी काम नहीं कर रहे थे जिससे उन्हें सवाल हल करने में परेशानी हुई।

तकनीकी दिक्कतें

परीक्षा के दौरान तकनीकी दिक्कतों के चलते अभ्यर्थियों में आक्रोश फैल गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र पर जुट गए और विरोध करने लगे। आरोप लगाया है कि परीक्षा जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में इस तरह की तकनीकी खामियां उनकी मेहनत पर असर डाल सकती हैं। इसी बीच पेपर लीक होने की चर्चा ने भी माहौल को और गरमा दिया।

पुलिस की कार्रवाई

हंगामे की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आक्रोशित अभ्यर्थियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। काफी देर तक परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। वहीं, प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने की भी चर्चा होती रही। हालांकि, पेपर लीक होने और प्रथम पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अभ्यर्थियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तकनीकी खामियों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

✦क्या अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक का आरोप लगाया?−
हाँ, अभ्यर्थियों ने परीक्षा में पेपर लीक होने का आरोप लगाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीएसएफ एचसीएम परीक्षा में पेपर लीक के आरोप पर भड़का अभ्यर्थियों का गुस्सा