जम्मू-कश्मीरः बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को खदेड़ा
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीजम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सुरक्षा बलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को चेतावनी फायरिंग कर वापस खदेड़ दिया। हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में घुसपैठिए ने सीमा पर बाड़ की ओर बढ़ने की कोशिश की, लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उसे हटा दिया और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी।

जम्मू, एजेंसी। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार को भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने चेतावनी फायरिंग कर वापस खदेड़ दिया। गोलीबारी के बाद वह वापस लौट गया। अधिकारियों के अनुसार, बीएसएफ के जवानों ने हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठिए को रुकने की चेतावनी दी। चेतावनी के बावजूद वह सीमा पर लगी बाड़ की ओर बढ़ता रहा। इसके बाद जवानों ने कुछ राउंड गोलीबारी की, जिसके बाद वह पीछे हट गया। घटना के बाद बीएसएफ ने पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


