एसएसबी ने 17 बोरी यूरिया व 6 साइकिलों के साथ 4 नेपाली तस्कर पकडे

हिन्दुस्तान, बहराइच
Follow us on Google News
share

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल ने बड़ी सफलता हासिल की है। तस्करों द्वारा यूरिया की 17 बोरियां भारत से नेपाल ले जाते समय 4 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर तस्करी के खिलाफ निगरानी एवं गश्त जारी रहेगी।

एसएसबी ने 17 बोरी यूरिया व 6 साइकिलों के साथ 4 नेपाली तस्कर पकडे
एसएसबी ने 17 बोरी यूरिया व 6 साइकिलों के साथ 4 नेपाली तस्कर पकडे

बहराइच, संवाददाता। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल की 59वीं वाहिनी ने बड़ी सफलता हासिल की है। नानपारा के सीमा चौकी बाधापुरवा और एफ' समवाय मुख्यालय लौकाहीकी संयुक्त गश्ती टीम ने यूरिया की तस्करी करते 4 नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय मुखबिर की सूचना पर टीम ने बुधवार को लगभग 12:15 बजे सीमा स्तंभ संख्या 669/25 से 1.5 किलोमीटर भारतीय सीमा के भीतर भदा नदी के पास गश्त की। इस दौरान 6 व्यक्तियों को अवैध रूप से भारत से नेपाल की ओर यूरिया ले जाते देखा गया। जवानों द्वारा ललकारने पर सभी तस्कर यूरिया की 17 बोरियां और 6 साइकिलें छोड़कर भागने लगे।

टीम की तत्परता से मौके पर 4 तस्करों को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम भरोस चौधरी (46), निवासी खुंटीपुर वार्ड-11, जिला बर्दिया, विकाश थारू (25) व निरंजन थारू (21), निवासी बंगुसरी वार्ड-05, जिला बर्दिया,अनिल कुमार थारू (30), निवासी परसिया वार्ड-10, जिला गुलरिया, नेपाल के रूप में हुई है। बरामद प्रत्येक यूरिया बोरी का वजन 45 किलोग्राम है।आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए बरामद 17 बोरी यूरिया, 6 साइकिलें और चारों आरोपियों को सीमा शुल्क कार्यालय, मिहींपुरवा, जनपद बहराइच को सौंप दिया गया है.अधिकारियों ने कहा कि सीमा पर तस्करी व अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्त और निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसएसबी ने 17 बोरी यूरिया व 6 साइकिलों के साथ 4 नेपाली तस्कर पकडे