लक्ष्य केवल निपुण विद्यालय नहीं, प्रत्येक बच्चे को वास्तव में है निपुण बनाना : बीएसए

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई। संवाददाता बीआरसी मड़ोरा में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे फेरे के चौथे

लक्ष्य केवल निपुण विद्यालय नहीं, प्रत्येक बच्चे को वास्तव में है निपुण बनाना : बीएसए

उरई। संवाददाता बीआरसी मड़ोरा में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के दूसरे फेरे के चौथे दिन का जिला बीएसए विकास चौधरी ने निरीक्षण किया। प्रशिक्षण में कुल 100 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे थे। बीएसए ने प्रशिक्षण की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण में दी जा रही विषयवस्तु एवं उसके विद्यालय स्तर पर उपयोग के संबंध में जानकारी ली।

प्रशिक्षण की गतिविधियाँ

प्रशिक्षण के चौथे दिवस संदर्भदाता रंजना प्रजापति ने कक्षा 4 एवं 5 के बच्चों के आकलन एवं असेसमेंट संदर्शिका की समझ, आकलन के आधार पर बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं की पहचान तथा उपचारात्मक शिक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही गणित शिक्षण को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए विभिन्न शिक्षण अधिगम सामग्री तैयार कर उनका प्रदर्शन किया गया। प्रशिक्षणार्थी विद्यु जसवानी ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक संदर्शिकाओं की विषयवस्तु एवं उनके प्रभावी उपयोग की समझ विकसित हो रही है, जिससे विद्यालय में कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। बीएसए विकास चौधरी ने कहा एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल प्रशिक्षण प्राप्त करना नहीं, बल्कि प्रशिक्षण में सीखी गई प्रत्येक बात को कक्षा-कक्ष तक पहुंचाना है। शिक्षक प्रशिक्षण में जो कुछ सीख रहे हैं, उसका पॉइंट-टू-पॉइंट उपयोग अपने विद्यालय में कक्षा शिक्षण के दौरान करें।

सामान्य प्रश्न

✦एफएलएन प्रशिक्षण में कुल कितने प्रतिभागी थे?−
एफएलएन प्रशिक्षण में कुल 100 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलक्ष्य केवल निपुण विद्यालय नहीं, प्रत्येक बच्चे को वास्तव में है निपुण बनाना : बीएसए