बच्चों की कम उपस्थिति और गड़बड़ी पर प्रधानाध्यापक का बीएसए ने वेतन रोक मांगा स्पष्टीकरण
- स्कूल से नदारद मिली शिक्षिका और अनुदेशक का एक दिन का काटा वेतन

उरई। संवाददाता सरकारी परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था और बच्चों की उपस्थिति का हाल जानने को बीएसए ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोक स्पष्टीकरण मांगा जबकि अनुपस्थित मिली शिक्षिका और अनुदेशक का एक दिन का वेतन काटते हुए चेतावनी दी।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने मंगलवार को पूर्वाहन 8:54 बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय दौनापुर कुठौंद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय पूर्व वर्ष के छात्राकन के सापेक्ष इस वर्ष कम छात्र पंजीकृत मिले। एक भी छात्र का इंस्पायर अवार्ड के लिए फार्म नही भरवाए गए। जबकि अपार आईडी एवं आधार आईडी में रुचि परिलक्षित नही मिली।
बार बार समीक्षा करने के उपरांत भी रुचि नही ली गई। जबकि कम्पोजिट ग्रांट का समुचित उपयोग नही किया गया। इस पर नाराजगी जताते हुए बीएसए ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार का अग्रिम आदेशो तक वेतन आहरण पर रोक लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही सहायक अध्यापिका संध्या देवी एवं सर्वेश कुमारी अनुदेशक निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए जाने के कारण निरीक्षण तिथि का वेतन मानदेय अवरुद्ध किया। बीएसए ने समस्त स्टाफ को चेतावनी देते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय खोड़न कुठौंद का 9:26 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।विद्यालय में साफ सफाई व्यवस्था गड़बड़ मिली।विद्यालय संचालन में अरुचि पाई गई। समस्त स्टाफ को चेतावनी देते हुए व्यवस्था में सुधार के सख्त निर्देश दिए। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपरी अठगांव कुठौंद का पूर्वाहन 10:11 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय समस्त स्टाफ उपस्थित पाया गया। लेकिन विद्यालय में किसी छात्र का इंस्पायर अवार्ड का एक भी फार्म नही भरवाया गया। विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यालय संचालन में अरुचि पाई गई। समस्त स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चुर्खी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के समय कक्षाएं संचालित मिलीं, बीएसए ने कक्षाओं में जाकर छात्राओं को पढ़ाया।


