वेल्डर की गला रेतकर हत्या, जंगल में हाथ-पैर बंधा शव बरामद

हिन्दुस्तान, बुलंदशहर
Follow us on Google News
share

वेल्डर की गला रेतकर हत्या, जंगल में हाथ-पैर बंधा शव बरामद

वेल्डर की गला रेतकर हत्या, जंगल में हाथ-पैर बंधा शव बरामद

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुर्तजाबाद भटवारा में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए एक वेल्डर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वेल्डर का शव गवां के जंगल में बरामद हुआ। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। कुछ ही दूरी पर उसके पिता का ऑटो भी मिला। इस ऑटो को लेकर वेल्डर एक दिन पहले वह घर से निकला था। पुलिस की चार टीमें जांच कर रही हैं।

परिवार का विवरण

खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मुर्तजाबाद भटवारा गांव निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। उसका 18 वर्षीय बेटा जान मोहम्मद दिल्ली में वेल्डिंग का कार्य करता है। दो दिन पहले जान मोहम्मद खुर्जा अपने घर आया था। शनिवार सुबह जान मोहम्मद उनका ऑटो लेकर बुलंदशहर के भूड़ चौराहा कहकर निकला था। उसने बताया था कि बुलंदशहर तक की बुकिंग है और दोपहर तक वापस आ जाएगा। दोपहर तीन बजे तक वापस नहीं आने पर पिता दीन मोहम्मद ने जान मोहम्मद को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। उन्होंने संबंधियों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी। शाम को पीड़ित परिवार ने खुर्जा देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार शाम परिजन तलाश करते हुए गवां गांव पहुंचे। जहां जंगल में उनका ऑटो मिल गया। इसके बाद उन्होंने जान मोहम्मद की तलाश की। करीब 500 मीटर दूरी पर जान मोहम्मद का शव मिला। उसके हा​थ-पैर बंधे हुए थे। गला धारदार हथियार से रेता हुआ था। मौके पर एसएसपी दिनेश कुमार सिंह पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।

पुलिस की कार्रवाई

मोबाइल को तलाश रही पुलिस

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जान मोहम्मद के पास मोबाइल था। पुलिस मोबाइल की लोकेशन आदि की जांच कर रही है। साथ ही मोबाइल को तलाश रही है। मृतक जान मोहम्मद के पिता दीन मोहमद ऑटो चालक हैं। मां आयशा गृहणी हैं। जान मोहम्मद से छोटी बहन मुस्कान, सुहाना, सुम्मो और कलसू पढ़ाई करतीं हैं। छोटा भाई अयान है।

जांच की स्थिति

कहना इनका...

शव के गले पर चोट के निशान हैं। मृतक के परिवार से हुईं वार्ता के अनुसार जांच की जा रही है। तीन थाना प्रभारी, स्वाट और सर्विलांस सहित पुलिस की चार टीमें जांच कर रहीं हैं। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

-दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी

सामान्य प्रश्न

जान मोहम्मद की हत्या कहाँ हुई?
जान मोहम्मद की हत्या खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव मुर्तजाबाद भटवारा में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsवेल्डर की गला रेतकर हत्या, जंगल में हाथ-पैर बंधा शव बरामद