संशोधित--कुरसेला : युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, संदेह के आधार पर एक हिरासत में
कुरसेला : युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, संदेह के आधार पर एक हिरासत में कुरसेला : युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या, संदेह के आधार पर एक हिरासत मेंकुरसे

कुरसेला, निज प्रतिनिधि। डुमरिया गांव के समीप कामा स्थान नहर के पास बहियार में शनिवार रात 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह बांसबिट्टा के पास मचान के समीप युवक का शव finding से इलाके में हड़कंप मच गई। मृतक की पहचान डुमरिया निवासी मोहम्मद तबारक (25) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सुराग और संदेह के आधार पर मौके से एक युवक को खदेड़कर पकड़ लिया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हत्या में उसकी क्या भूमिका है और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या है। मृतक के गले पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
प्रेम प्रसंग और रुपये के लेनदेन का विवाद
जानकारी के मुताबिक पुलिस के प्रारंभिक जांच में मृतक और उसके एक दोस्त के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसके अलावा मृतक का आरोपी की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग और संबंध होने की जानकारी भी पुलिस को मिली है। पुलिस हत्या के पीछे इन दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। इसके बाद मुआवजे में मिली राशि और नशे की लत के कारण मृतक द्वारा कई जगहों से कर्ज लेने की बात भी सामने आई है। पुलिस रुपये के लेनदेन से जुड़े विवाद की भी पड़ताल कर रही है। उन्होंने बताया कि एक युवक को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
परिजन ने प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका
मृतक के चचेरे भाई मोहम्मद जीबराइल ने प्रेम प्रसंग के कारण तबारक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ के आधार पर पुलिस घटना की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।


