एसडीपीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

सलखुआ के चिरैया थाना अंतर्गत कॉकरहा टोला में अर्जुन सदा की लाठी-डंडे से हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसडीपीओ निशिकांत भारती ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एसडीपीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा

सलखुआ। चिरैया थाना अंतर्गत चानन पंचायत के कॉकरहा टोला में अर्जुन सदा की पीट-पीटकर हत्या के मामले में सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ निशिकांत भारती ने शुक्रवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।बता दें कि कॉकरहा टोला निवासी अर्जुन सदा की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के भाई अरविंद सदा ने चिरैया थाना में 20 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ निशिकांत भारती घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से जायजा लिया तथा मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद मृतक के परिजनों से भी मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की। एसडीपीओ ने चिरैया थानाध्यक्ष को त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान करने का निर्देश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसडीपीओ ने लिया घटनास्थल का जायजा