सिर काटने वालों पर गिरोहबंद की कार्रवाई
हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
थाना नारखी प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने जाखई के तीन व्यक्तियों के खिलाफ उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों ने सौरभ जादौन की हत्या कर उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया और शव को गड्ढे में फेंक दिया। यह मामला जघन्य अपराध का है।

थाना नारखी प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने सूरज कुशवाह निवासी जाखई, सलमान निवासी जाखई और प्रीती निवासी जाखई के खिलाफ उप्र गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम की कार्रवाई की है। आरोपियों ने सौरभ जादौन निवासी लक्ष्मी नगर ककरऊ कोठी जो मूल रूप से जाखई का रहने वाला था उसका सिर काटकर धड़ अलग किया और समर के गड्ढे में डाल दिया था। ये हत्या जैसे जघन्य अपराध करते हैं।

