एक माह में हॉरर किलिंग का दूसरा मामला, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला
शामली में प्रेम संबंधों को लेकर दो युवतियों की हत्या के मामले प्रकाश में आए हैं। प्रेमिका गरिमा की हत्या उसके परिवार ने कर दी क्योंकि वे उसकी पसंद के खिलाफ थे। दूसरी युवती की हत्या भी परिवार द्वारा की गई थी। दोनों मामलों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ।

शामली। झूठी आन बान के लिए जनपद में पहले से ही प्रेमिका अथवा प्रेमी को मौत के घाट उतारा जा चुका है। नोनांगली निवासी युवती की हत्या एक माह में दूसरा मामला है। इस तरह का मामला एक जुलाई में कांधला में घटित हुआ जिसमें माता पिता ने ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया था। बाद हत्या कर इसे भी दूसरा रूप देने का प्रयास किया गया था, लेकिन इसमें भी पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का खुलासा हुआ। शामली में गरिमा की हत्या कर मामले को छिपाने के प्रयास तो बहुत किए गए लेकिन प्रेमी ने पूरे प्लान पर पानी फेर दिया।
प्रेमी हिमांशु ने हिम्मत दिखाकर पुलिस खुलासे से पहले ही खुलकर प्रेम प्रसंग स्वीकार किया था। गांव भी दोनों के अलग थे लेकिन परिजनों को यह स्वीकार नहीं था। इसलिए उन्होंने गरिमा का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया था लेकिन हिमांशु ने उक्त युवक को अपने प्रेम प्रसंग की जानकारी देकर रिश्ता तुड़वा दिया। परिजन इससे नाराज हो और उन्होंने गरिमा की हत्या का ऐसा प्लान तैयार कर दिया जिससे किसी को पता नहीं लग सके लेकिन प्रेमी हिमांशु ने पुलिस के मार्फत पूरी सच्चाई सामने ला दी। शुरुआत में पुलिस भी संदिग्ध मौत मान रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर गला दबाने से मौत होना आने पर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। इसी तरह से एक जुलाई को कांधला में एक 18 वर्षीय युवती का शव घर पर फंदे में लटका मिला था। परिजन इसे आत्महत्या बता रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी के बजाय गला दबने से मौत होना आया। यानि युवती की गला दबाबर हत्या का शव बाद में फांसी पर लटकाया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मामला हत्या का निकला। पुलिस ने परिवार से सख्ती से पूछताछ की तो माता-पिता ने स्वीकार किया कि युवती के चाल चलन पर शक था। वह पड़ोस के ही युवक से बातचीत करती थी। इससे समाज में बदनामी न हो इसलिए माता पिता ने उसकी गला दबाकर हत्या की थी। 24 जुलाई 2026 को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया।


